बता दें कि इस लिंक मार्ग के निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव तैयार करने के आदेश हुए, लेकिन कुछ नही हो सका। अब स्थानीय निवासियों ने बागपत रोड पर फ्लेक्स लगाकर मांग शुरू कर एक महीने का अल्टीमेटम प्रशासन को दे दिया है।
हाल ही में एक महीने पहले स्थानीय निवासियों ने 30 कालोनियों के प्रतिनिधियों ने मेरठ के सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया और लिंक मार्ग निर्माण के लिये ज्ञापन दिये। अब सभी कॉलोनियों ने अपनी-अपनी कॉलोनी के बाहर लिंक मार्ग निर्माण के लिए फ्लेक्स/बैनर लगवाये हैं।
समिति ने तय किया है कि सड़क निर्माण के लिए एक माह का इंतजार किया जाएगा। यदि एक माह में इस कार्य में कोई प्रगति नहीं होती है तो समिति अगले चरण में पूरे क्षेत्र की जनता के साथ लिंक मार्ग निर्माण न होने तक कमला नगर मंदिर पर लिंक मार्ग के निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन शांति पूर्ण रूप से धरना शुरू करेगी।

No comments:
Post a Comment