Monday, 23 August 2021

दिनदहाड़े वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने पहले स्कूटी में मारी लात, फिर दंपती से लूटी चेन, मौके से फरार


मेरठ 23 अगस्त (चमकता युग) मेरठ जनपद में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।

मेरठ के आजाद नगर निवासी सुनील बिल टोरिया रक्षाबंधन के त्योहार पर रविवार को अपनी पत्नी रोजी व दो बच्चों के साथ स्कूटी से हापुड़ आया था। सोमवार को जब वह वापस घर लौट रहा था तो दोपहर करीब तीन बजे धीरखेड़ा पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को रोकने की कोशिश की। स्कूटी नहीं रोकी तो बदमाशों ने स्कूटी में लात मार दी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस दौरान स्कूटी पर सवार सुनील व पत्नी रोजी और दो बच्चे घायल हो गए। 

वहीं स्कूटी गिरते ही बाइक सवार बदमाश रोजी के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। बताया गया कि रोजी की हालत गंभीर है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोजी को गंभीर हालत में हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित सुनील ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...