Wednesday, 18 August 2021

रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ प्रधानाचार्य का सम्मान।


मेरठ 18 अगस्त(चमकता युग) इण्टर कॉलेजों के  प्रधानाचार्यो को सम्मानित करने के क्रम में ग्राम नानपुर स्थित रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. गंगादास सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया एल.बी.एम लोदीपुर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा, आर.एस.के.इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमकार शर्मा,बाबा रामदास इण्टर कॉलेज बक्सर के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा,आर. एस.एस हायर सेकेंडरी सिंभावली के संदीप चौधरी,आदर्श इंटर कॉलेज की प्राचार्या गार्गी चौहान, डॉ.राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज गढ़ के प्रधानाचार्य योगेश कुमार,एम.आई.यू इण्टर कॉलेज दोताई के इशरत अली,जीनियस अल-फलाह इण्टर कॉलेज किठौर के प्रधानाचार्य फुरकान अली, विजय सिंह पथिक सुभारती विश्वविद्यालय शरीफपुर के प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह, जनहित इण्टर कॉलेज श्यामपुर के प्रधानाचार्य डॉ.जितेंद्र कुमार त्यागी,आदर्श इण्टर कॉलेज मतनोरा के प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा,पी.एस.डी कॉलेज मुदाफरा के प्रधानाचार्य लोकेश शर्मा,तथा जनता इण्टर कॉलेज गोहरा आलमगीरपुर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ.गंगादास सिंह ने बताया कि इन अनुभवी शिक्षाविदों से वार्ता करना इन्हें सम्मानित करना एक बहुत ही सुखद अनुमति है शिक्षा की प्रक्रिया में सुधार लाने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वरिष्ठ आचार्यों का सहयोग एवं मार्गदर्शन भी आवश्यक है। प्रधानाचार्य की सोच,उसकी कार्यशैली,प्रशासनिक,क्षमता तथा प्रबंधन कौशल शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में चार चांद लगाते है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...