Wednesday, 25 August 2021

पहले युवती से की छेड़छाड़ विरोध करने पर बाप पर किया तलवार से हमला।

मेरठ 25 अगस्त (चमकता युग) आधी आबादी ना तो घर में सुरक्षित है,और ना ही बाहर। घर से बाहर कूड़ा डालने गई युवती से पड़ोसियों ने छेड़छाड़ कर दी। पिता ने विरोध किया तो तलावार से हमला कर दिया।वहीं,पड़ोसी ने साले के साथ मिलकर किशोरी से छेड़छाड़ की तो दूसरी ओर महिला के घर में घुसकर कपड़े फाड़ दिए। पीड़ितों ने तहरीर दे दी है।लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि दोपहर बाद वह घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। तभी पड़ोसी युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर दी। उसने घर में जाकर पिता को जानकारी दी तो वह विरोध जताने पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने पिता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको बचाया। पीड़िता ने तहरीर दे दी है। आरोप है कि पुलिस ने कहा कि, जब आरोपित दिखें तो बता देना, हम पकड़ लेंगे। घायल का कहना है कि आरोपित नशे का सामान बेचते हैं। तब भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। उधर,क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि दोपहर में वह दवाई लेने गई थी। घर में उसकी तीन नाबालिग बेटियां थी। तभी पड़ोसी युवक अपने साले के साथ घर में घुस गया और उनसे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित भाग गए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...