Wednesday, 25 August 2021

पति के शव को पंखे से लटकता देख पत्नी की निकली चीख।

मेरठ 25 अगस्त (चमकता युग) कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित सरकारी कॉलोनी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव घर में पंखे पर रस्सी से लटका मिला। युवक के शव को लटका देख पत्नी की चीख निकल गई। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े।सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। कंकरखेड़ा के दायमपुर गांव में सरकारी डूडा कॉलोनी बनी हुई है। डूडा कॉलोनी में युवक पवन निवासी बहसूमा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। बताया जाता है कि बुधवार को युवक ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पत्नी के अनुसार कुछ दिन पूर्व पड़ोसियों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद युवक गुमसुम और डरकर रहने लगा था। आज बुधवार को युवक और दूसरे पक्ष के बीच में समझौता होना था। सुबह मृतक पवन दूसरे पक्ष के घर से होकर आया। युवक सीधा अपने कमरे में चला गया था। मृतक की पत्नी बाहर बर्तन धो रही थी। बर्तन धोने के बाद उसकी पत्नी कमरे में गई तो पति का शव पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों की भीड़ मौके एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी पहुंचा दिया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...