CY न्यूज़

Thursday, 19 August 2021

शामली में दूषित पानी पीने से बुजुर्ग की मौत।


शामली 19 अगस्त(चमकता युग) शामली में कांधला कस्बे में दूषित पानी पीने से बीमार चल रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। मोहल्ले के कई और लोग भी बीमार हैं। वे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।जानकारी के अनुसार कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी पीने से बीमार चल रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग इदरीश की मौत हो गई। मोहल्ले के कई और लोग भी बीमार पड़ गए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि 65 वर्षीय इदरीश के परिवार के लोगों ने बताया कि दूषित पानी पीने के कारण कई दिनों से बीमार थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इससे मोहल्ले के लोगों में दहशत है। दूषित पानी पीने से बीमार कई लोग अन्य अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।

No comments:

Post a Comment