बतादें कि छुर निवासी विपिन पुत्र जगमेहर पर 15 दिन पूर्व भामौरी गांव में जानलेवा हमला हो गया था। उस पर गोलियां चलाई गईं थी। उसने तीन लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 15 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से के विरोध में शुक्रवार को भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया था। थाना प्रभारी ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराने और उसके बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को फॉरेंसिक टीम विपिन की थाने में खड़ी स्कूटी की जांच करने पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल की साथ ही फोटोग्राफी भी की। बाद में टीम अपनी जांच पूरी कर यहां से चली गई। अब टीम क्या जांच रिपोर्ट देती है उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

No comments:
Post a Comment