Thursday, 26 August 2021

हत्या के बाद से ग्रामीणों में दहशत : सड़क किनारे पड़ी मिली लाश, बंधे थे दोनों हाथ


मेरठ 26 अगस्त (चमकता युग) मेरठ के सरधना क्षेत्र में नगला आर्डर रोड पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी खैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त नगर निवासी साकिब के रूप में हुई है।

नंगला आर्डर रोड निवासी साकिब पुत्र शाहिद बुधवार को देर शाम घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। वहीं गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने राजवाहा के निकट सड़क किनारे बाइक पड़ी देखी। उन्होंने जाकर देखा तो बाइक के पास में ही साकिब का शव पड़ा था। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। 

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि गला रेतकर युवक की हत्या की गई है। युवक के हाथ बंधे हुए थे। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मृतक युवक के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...