मेरठ 22 अगस्त (चमकता युग) मेरठ से चोरी बाइक को बेचने ले जा रहा युवक चेकिंग के दौरान नगर के झकड़ी अड्डे पर पकड़ा गया। उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि रविवार को पुलिस झकड़ी अड्डे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान खबर लगी कि मुबारकपुर कला की ओर से बाइक पर दो युवक आ रहे हैं। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रूकने का इशारा किया तो एक कूदकर भाग निकला। दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने अपना नाम युसूफ पुत्र अब्बास निवासी बासका कला रहरा बताया। जानकारी दी कि फरार होने वाला साथी शाकिब पुत्र हमीद निवासी मछरिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बाइक बरामद की है, जो मेरठ से चोरी की गई थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बाइक को बेचने के लिए ला रहे थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment