मेरठ 22 अगस्त(चमकता युग) जच्चा-बच्चे की मौत के मामले में आरोपी नर्स की जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्य टीम गठित की है। पुलिस का कहना है कि सीएमओ की रिपोर्ट के बाद नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।वहीं, पीड़ित परिवार ने नर्स और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दे दी। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-4 निवासी गर्भवती महिला राखी शर्मा की मौत के मामले में शनिवार को उसके पति नरेंद्र शर्मा ने नर्स (एएनएम) रेनू सक्सेना व उसके बेटे शिवम के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। आरोप है कि नर्स भूड़बराल पीएचसी में तैनात है और उसने अवैध तरीके से अपने मकान इंदिरापुरम परतापुर में क्लीनिक खोला हुआ है। नर्स की लापरवाही से प्रसव के दौरान राखी शर्मा (30) और नवजात की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि सीएमओ को जानकारी दी है। सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि इस मामले में पुलिस भी अपने स्तर से जांच करा रही है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना कि परतापुर में जच्चा-बच्चा मामले में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया है, जो इस मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।अवैध तरीके से चल रहा था क्लीनिक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी कही भी प्राईवेट अस्पताल व क्लीनिक चलाकरमरीजों का इलाज नही कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस आदेश का सख्ती से पालन करते हुए आदेश पारित किए थे। जिसके बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी निजी प्रेक्टिस नही कर सकते है। नर्स अपने घर में अवैध तरीके से क्लीनिक चला रही थी। स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment