मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) युवा एकता सेवा समिति उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राणा के साथ प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सरधना विधायक एवं युवा एकता सेवा समिति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा.संगीत सिंह सोम एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी दादरी विधानसभा एवं पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश मंत्री अनिल सिंह खेड़ा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं युवा एकता सेवा समिति के संरक्षक ललित चौहान के दिशा निर्देश पर एक माह के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।

No comments:
Post a Comment