मुरादाबाद 24 सितंबर (चमकता युग) युवा एकता सेवा समिति संगठन उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राणा के साथ प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने बैठक आयोजित की। प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा ने मुरादाबाद मंडल कार्यकारिणी को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि डा.अरशद मुरादाबाद का युवा एकता सेवा समिति संगठन से कोई भी किसी भी तरीके से कोई लेन-देन नहीं है। डा.अरशद एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा था। डा.अरशद संगठन को बदनाम करने के लिए अपने आप को मुरादाबाद मंडल प्रभारी बता कर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को गुमराह करने का कार्य कर रहा है। संगठन के नाम पर लोगों से अवैध तरीके से वसूली करने का भी कार्य कर रहा है जिसकी मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर डा.अरशद के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

No comments:
Post a Comment