Thursday, 2 September 2021

विकेंद्र हत्याकांड: हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग, मोबाइल की सीडीआर से खुलेंगे अहम राज


मेरठ 2 सितम्बर(चमकता युग) मेरठ के जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव बाफर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने उनका पता लगाने के लिये विकेंद्र के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। जिसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। यही नहीं हत्या करने के लिए जिस बाइक से बदमाश आए थे, वह चोरी की है। कंकरखेड़ा में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबीरी पत्नी स्व. चंद्रवीर सिंह के बेटे विकेन्द्र उर्फ गोरी की दो बदमाशों ने मंगलवार सुबह घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी युवक करीब नौ बजे विकेंद्र के घर बाइक से पहुंचे। उन्होंने विकेन्द्र के साथ बैठकर चाय पी। युवक जाने लगे तो विकेन्द्र उन्हें छोड़ने दरवाजे तक आया। इस दौरान दोनों युवकों ने गोलियां बरसा दीं।

घटना के बाद आरोपी गोली चलाते हुए फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई कवींद्र ने जानी थाने में दर्ज कराई। इसमें गांव के विशाल व सागर पुत्र जितेन्द्र, धर्मेन्द्र व पुष्पेद्र पुत्र नरेन्द्र और मोहित पुत्र सहेन्द को नामजद किया।

घटना का कारण तीन वर्ष पूर्व बाफर में जितेन्द्र की हत्या में विकेन्द्र उसके भाई कवीन्द्र, छंगा उर्फ नरेन्द्र, लोकेन्द्र उर्फ भूरा जेल गए थे। बुधवार को पुलिस ने विकेन्द्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन नामजद आरोपियों का पता नहीं चला। थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...