Thursday, 2 September 2021

मेरठ में छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, युवती के पिता का हाथ तोड़ा


मेरठ 2 सितम्बर(चमकता युग) छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने घर में घुसकर हमला कर दिया। युवती के पिता का हाथ तोड़ दिया, जबकि घर में भी तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों से भी हमलावरों ने हाथापाई की। करीब आधा घंटे तक बवाल चला। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने घरों पर दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आए। पीड़‍ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि करीब 15 दिन से मोहल्ले का ही युवक उसे परेशान कर रहा है। आते जाते उसका पीछा करता है। मोबाइल नंबर मांगता है। गुरुवार को वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी, तो आरोपित ने रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर दी। आसपास के लोगों ने डांटकर भगा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया। उसके पिता को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उनके एक हाथ की हड्डी टूट गई। घर में भी युवकों ने तोडफ़ोड़ कर दी। आसपास के लोगों से भी हाथापाई की। आरोप है कि हमलावरों ने गोली मारने की भी धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपितों के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए।

पुलिस के आने से पहले आरोप‍ित फरार

सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही फरार हो गए। पीड़‍ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर आरोपितों के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...