मेरठ 07 सितंबर (चमकता युग) नूर बानो महिला एवं जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूर बानो ने जिला अध्यक्ष को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा है कि बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में सविया सैफी के साथ जो जघन्य अपराध हुआ है उससे हमारे महान देश की बदनामी हुई है। तथा अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद है कि उन पर भारतीय कानून का अभी तक सम्मान नहीं हुआ है। ऐसे ही जघन्य अपराध पहले भी हो चुके हैं जबकि भारत सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,बेटियों को आगे बढ़ाओ का नारा दे चुकी है। जिस पर अभी तक अमल नहीं हो सका है। अगर भारत सरकार ईमानदारी से भारतीय नारियों का सम्मान करना चाहती है तो साविया सैफी के साथ जघन्य अपराध कार्य कर देश की छवि खराब करने वालों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द से जल्द सजा दिला कर फांसी देने का काम करें। अंत में नूर बानो ने बताया कि अगर इंसाफ नहीं मिला अपराधियों पर कानून का सम्मान नहीं हुआ तो समिति पूरे देश में आंदोलन चलाने पर मजबूर होगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment