मेरठ 15 सितंबर (चमकता युग) खराब टायर की शिकायत करना एक कार मालिक को भारी पड़ गया। पंक्चर मैकेनिक ने कार मालिक पर हमला कर दिया और लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने शांतिभंग में आरोपी पंक्चर मैकेनिक का चालान कर दिया है।जागृति विहार निवासी शिकायतकर्ता मयंक गोयल के मुताबिक,उन्होंने अपनी कार के दो टायर तेजगढ़ी में पेट्रोल पंप के पास पंक्चर लगाने वाले से बदलवाए थे। दोनों टायर दो महीने में ही खराब हो गए। वह पंक्चर वाले की दुकान पर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी झगड़ने लगा और गुस्से में कार के शीशे तोड़ डाले। इस पर मयंक ने मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment