फलावदा 16 सितंबर (चमकता युग) पुराने बस स्टैंड पर स्थित मरहूम मियां मोहम्मद अली के आवास पर एक समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें समाजवादी पार्टी युवजन सभा की कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के युवजन सभा जिलाध्यक्ष दीपक गिरी तथा यूवजन सभा फलावदा के नगर अध्यक्ष आसिफ कुरेशी की अगुवाई में समाजवादी पार्टी युवजन सभा का पदाधिकारियों व सदस्यों को नियुक्त किया इस मौके पर एम.डी जीशान सैफी को समाजवादी पार्टी का यू जनसभा प्रचार मंत्री नियुक्त किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment