मेरठ 22 सितंबर (चमकता युग) करनाल हाईवे पर पुलिस चेक पोस्ट के निकट धर्मकांटे के कार्यालय का ताला तोड़कर बदमाशों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। भूनी निवासी शेखर त्यागी ने बताया कि उसका मेरठ-करनाल हाईवे पर पुलिस चेक पोस्ट से पचास मीटर की दूरी पर धर्मकांटा है।मंगलवार शाम को कार्यालय का ताला बंद कर घर पर चला गया था। बुधवार सुबह आकर देखा तो कार्यालय का ताला टूटा पड़ा था और समान बिखरा पड़ा था। कार्यालय में बैटरी,इंवर्टर सहित अन्य समान नहीं है। पीड़ित ने पुलिस चेक पोस्ट पर जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस घटना स्थल पर भी नहीं पहुंची। क्षेत्र के दुकानदारों ने बताया कि पुलिसकर्मी गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रहे है। वहीं,एस.ओ डी.पी सिंह ने जानकारी से ही इन्कार किया है।

No comments:
Post a Comment