CY न्यूज़

Wednesday, 22 September 2021

किशोरी के अपहरण में आरोपित भाइयों को जेल भेजा।

मेरठ 22 सितंबर (चमकता युग) सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय के सगे भाइयों ने दूसरे समुदाय की किशोरी का अपहरण कर लिया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सगे चार भाइयों सहित उनके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने किशोरी को बुलंदशहर से बरामद कर स्वजन को सौंप दिया और तीन आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया। हालांकि,अभी एक आरोपित फरार है। बीते दिनों थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी किशोरी का दूसरे समुदाय के बाइक सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया था। किशोरी के पिता ने छह पर आरोप लगाकर तहरीर दी थी। मंगलवार को नामजद आरोपित तीनों सगे भाइयों से पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment