मेरठ 22 सितंबर (चमकता युग) मेरठ-करनावल हाईवे पर बुधवार दोपहर बाद दो अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो लोग घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के गांव कुरथल निवासी वृद्ध सत्तू पुत्र प्रकाश अपने पड़ोसी दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर मोती गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था।जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिसमें सत्तू घायल हो गया। उधर,मेरठ का कंकरखेड़ा निवासी रोहित पुत्र रमेश बाइक से शामली रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह डाहर गांव के सामने पहुंचा तो पीछे से कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हालांकि,इस दौरान सत्तू व रोहित ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां,चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं,पुलिस ने हादसों की जानकारी से इन्कार किया है।

No comments:
Post a Comment