मेरठ 22 सितंबर (चमकता युग) तीन दिन पूर्व मेरठ खुर्जा ट्रैक पर मोहिदिनपुर फाटक के पास मिले शव के मामले में मृतक के स्वजन ने थाने पहुंचकर एक महिला और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। तीन पूर्व कस्बे के एक युवक का शव मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक पर मोहिउद्दीनपुर रेलवे फाटक के समीप मिला था। स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को मृतक योगेन्द्र के स्वजन ने थाने पहुंचकर एक महिला और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सी.ओ किठौर ब्रजेश सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment