Friday, 10 September 2021

महिलाओं को सुरक्षित गर्भ समापन के बारे में अधिक बारीकी से जानने का मिला मौका सीएमएस।

साझा प्रयास नेटवर्क के तहत महिलाओं के लिए अनोखी पहल सीएमएस।

मेरठ 10 सितंबर (चमकता युग) मां बनना किसी भी महिला के लिए सबसे बड़ा सुख है। मां बनने के बाद एक महिला की जिंदगी उसकी नहीं बल्कि अपनी संतान की हो जाती है। हर महिला का सपना होता है कि वह खुद भी स्वस्थ रहे और स्वस्थ बच्चे को जन्म दें। इसके साथ ही हर मां के लिए यह भी जरुरी है कि पहले बच्चे से दूसरे बच्चें के बीच अंतराल हो जिससे बच्चे का सही से पालन.पोषण हो सके। इसी सपने को साकार करने के लिए सरकार की और से प्रधानमंत्री मातृत्व सप्ताह की शुरुआत की गई। जिसके तहत महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचए बल्ड प्रेशर आदि की जांच की गई। इस दौरान साझा प्रयास नेटवर्क की ओर से ग्रामीण समाज विकास केंद्र ने प्रधानमंत्री मातृत्व सप्ताह में कार्यक्रम में भाग लिया और महिलाओं को सुरक्षित गर्भ समापन के साथ.साथ परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताया। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा.मनीषा अग्रवाल ने बताया कि आज प्रधानमंत्री मातृत्व सप्ताह के तहत 439  महिलाओं की जांच की गई। कार्यक्रम में साझा प्रयास नेटवर्क की ओर से सामाजिक संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र ने प्रतिभाग किया और प्रोग्राम एंड रिसर्च ऑफिसर ने महिलाओं को सुरक्षित गर्भ समापन व परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी तथा परिवार नियोजन के साधनों पर भी विस्तृत चर्चा की। साझा प्रयास की ओर से यह अनोखी पहल है जो सराहनीय है। इस प्रयास से महिलाओं को सुरक्षित गर्भ समापन के बारे में अधिक बारीकी से जानने का मौका मिला। जो हर महिला के अति आवश्यक भी है। इससे ना सिर्फ महिला की जान के जोखिम को बचाया जा सकता है बल्कि बढ़ती जनसंख्या की समस्या को भी समझा जाएगा। इस दौरान सीएमएस डा.मनीषा अग्रवाल, नर्स,आशा.एएनएम,प्रोग्राम एंड रिसर्च ऑफिसर आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...