Thursday, 2 September 2021

सरधना में तहसील मुख्यालय पर किसान मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन, ये हैं मांगें


मेरठ 2 सितम्बर(चमकता युग) मेरठ से सटे सरधना में तहसील मुख्यालय पर किसान मजदूर संगठन के किसान कार्यकर्ताओं ने भूमि के उचित मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बताया गया कि किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता व किसान अक्खेपुर के जंगल स्थित सोलर प्लांट में गई भूमि के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें भूमि का उचित दाम दिया जाए। 

जानकारी के अनुसार अक्खेपुर के जंगल स्थित सोलर प्लांट में गई भूमि के मुआवजे को बढ़ाने की मांग को लेकर किसान मजूदर संगठन के आह्वान पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

आयोजित धरने में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्णसिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक उन किसानों की मांगों को नहीं माना जाता, तब तक वह धरना खत्म नहीं करेंगे। कहा कि जिन किसानों की भूमि सोलर प्लांट के लिए खरीदी गई है, उनसे कम कीमत पर भूमि खरीदी गई है। 

उन्होंने कहा कि किसानों को भूमि का उचित दाम नहीं दिया जाता तब तक धरना जारी रखा जाएगा। वहीं धरने को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन दिया गया था। आज सुबह सपा नेता अतुल प्रधान के भी धरने में पहुंचने की उम्मीद थी, हालांकि अतुल प्रधान धरने में शामिल नहीं हुए। 

बता दें कि इससे पहले सपा नेता अतुल प्रधान सोलर प्लांट के बाहर चल रहे धरने में कई बार शामिल हो चुके हैं। फिलहाल काफी समय से विवाद चला आ रहा है अमित समस्या का समाधान नहीं हो सका जिसको लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...