मेरठ 21 सितंबर (चमकता युग) पी.एम नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर जिला भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही कार्यकर्ता अपने अपने ढंग से पी.एम को जन्मदिन मनाकर उन्हें शुभकामनाएं संदेश भेजना शुरू कर दिए। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दिल्ली प्रदेश के जिला चांदनी चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मौर्चा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री मौ.रईस त्यागी की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ ही एक-दूसरे का केक खिलाकर मुंह मीठा करवाया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला चांदनी चौक दिल्ली प्रदेश के महामंत्री मोहम्मद रईस त्यागी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा तथा इस मौके पर मोहल्ले में निशुल्क आयुर्वेद दवाइयों का शिविर लगवाया और उसमें दर्जनों लोगों के साथ मिलकर दवाईयां बांटी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में अपने उल्लेखनीय कार्यों से लोकप्रिय हो गए हैं। बच्चों से लेकर वृद्ध तक उनके प्रशंसक हैं। उन्होंने देश को नई पहचान दी है। इसी दौरान भाजपा के सिविल लाइन मंडल दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नौमान चौधरी ने भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि देश को ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला है,जिसने देश को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...

-
मेरठ 31 जुलाई (CY न्यूज) विकास एंनक्लेव कालोनी रोहटा रोड पर शिव मंदिर परिसर में आंवला, हारसिंगार, गिलोय, तुलसी, ऐलोवेरा आदि औषधीय पौधे रोपित...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
No comments:
Post a Comment