Saturday, 4 September 2021

अंजुम निजामी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष।

मेरठ 04 सितंबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सभी मोर्चाे का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की धोषणा की गई। जिसके अनुसार मेरठ महानगर अध्यक्ष के रूप में अंजुम निज़ामी जी को नियुक्त किया गया है। अंजुम निजामी भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में लगभग 20 वर्षाे से भारतीय जनता पार्टी पार्टी की सेवा तन-मन-धन से करते आ रहे हैं। पार्टी में बूथ अध्यक्ष के रूप में अपना जीवन शुरू करते हुए वार्ड अध्यक्ष व पार्टी के भिन्न भिन्न दायित्वों को निर्वाह करते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहें। और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी अपना दायित्व पुर्ण किया। अपनी पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के दायित्वों को सन्तुष्टि रूप से परिपूर्ण किया एवं वर्तमान समय में ब्रह्मपुरी मण्डल के उपाध्यक्ष व ब्रह्मपुरी मण्डल वैक्सीन प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। अंजुम निज़ामी को महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने उनका कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। एवं फोन व सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें खूब बधाइयाँ भी दी। अंजुम निज़ामी के ब्रह्मपुरी मण्डल उपाध्यक्ष होने के नाते सर्वप्रथम उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने वालो में ब्रह्मपुरी मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा व ब्रह्मपुरी मण्डल आई.टी संयोजक विकास जाटव रहें। अंजुम निज़ामी  ने सभी को धन्यवाद देते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया एवं विश्वास दिलाया कि पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्याे नीतियों को मैं परिपूर्ण करूँगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...