Tuesday, 14 September 2021

पुरानी पेंशन योजना व अन्य मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना।

मेरठ 14 सितंबर (चमकता युग) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिकी शिक्षक संघ के बैनर तले सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बी.आर.सी पूर्वा अहिरान पर शिक्षकों/शिक्षा मित्रों/अनुदेशकों/ कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने धरना दिया। संगठन के अध्यक्ष मधुसूदन कौशिक व मंत्री विनीत गुप्ता ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और डाक के माध्यम से अपना ज्ञापन मुख्य सचिव को भेजा।

उन्होंने बताया कि संगठन के 21 मांगे हैं-

1. पुरानी पेंशन बहाली

2. कैशलेस चिकित्सा,ए.सी.पी उपार्जित अवकास एवं द्वितीय शनिवार का अवकाश अनुमन्य किया जाना।

3. छात्रा को बैठाने हेतु फर्नीचर,बिजली,पंखे,शुद्ध पानी एवं विद्यालय की चार दीवारी।

4. प्रत्येक कक्षा-कक्ष पर अध्यापक,प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक,लिपिक सफाई कर्मचारी एवं चौकीदार।

5. शिक्षकों के अंत:जनपदीय (आकांक्षा जनपद सहित) स्थानांतरण किए जाय।

6. सविलयन निरस्त किया जाए तथा शिक्षकों की पदोन्नति की जाए।

7. ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद किया जाए।

8. नियतम मूल वेतन 17140 वे 18150 की विसंगति गति दूर की जाए एवं सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए।

संगठन ने इस तरह के 21 मांगो को पूर्ण करने के लिए धरना दिया। धरना देने वालों में मुख्य रूप से अनिल कुमार शर्मा,संजीव भारद्वाज,नितिन लोधी,अनिल त्यागी,सीमा गोस्वामी,हेमलता जया अत्रे,संजीव चपराना,योगेंद्र गुप्ता,प्रीति जैन,मीनाक्षी गुप्ता,सलम गुप्ता,वसीम राजा,संदीप,अमन,संजीव राणा,सुदेश यादव, अंजू,पूनम रॉयल,सविता शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...