मेरठ 02 अक्टूबर (चमकता युग) रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नानपुर में 2 अक्टूबर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात देश के सभी अमर शहीदों को स्मरण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने कहा कि आज का दिन बड़ा ही पवित्र दिन है। क्योंकि आज के दिन हमारे देश की विश्व विख्यात महान विभूतियों की जयंती है। एक अहिंसा व शांति के देवदूत महात्मा गांधी और दूसरे सादगी और विनम्रता के पर्याय लाल बहादुर शास्त्री। इस पावन अवसर पर प्राचार्य ने महात्मा गांधी व शास्त्री के जीवन वृत्त से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाए। डा.गंगादास सिंह ने कहा कि बापू ने अहिंसा को एक ऐसे अमोघ अस्त्र के रूप में प्रयोग किया कि जिसकी काट अंग्रेज ढूंढ नहीं पाए और जिनके राज्य में कभी सूर्यास्त नहीं होता था। उन्हें हमारे देश को आजाद करना पड़ा बापू शांति व अहिंसा के पुजारी थे। कुछ लोग जो महात्मा गांधी की आलोचना करते हैं। वह महत्मा गांधी के साहित्य उनके विचारों,सिद्धांतों को पढ़ें, स्वयं गांधी को पड़े,उन्हें समझें और निष्पक्ष आकलन करके बताएं कि क्या सत्य अहिंसा निर्भयता एवं सत्याग्रह कारगर अस्त्र नहीं थे या हैं। आज अखिल विश्व गांधी को अपना आदर्श व प्रेरणा स्रोत मान रहा है। तभी तो दुनिया यह कह रही है कि गांधीजी के विचारों से ही बारूद के ढेर पर बैठे इस संसार को बचाया जा सकता है। प्राचार्य ने शास्त्री को एक सच्चे देशभक्त व कर्म योगी की संज्ञा दी। उनके जय जवान जय किसान नारे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डा.पवन तोमर ने कहा कि दोनों ही महापुरुष हमारे देश की संस्कृति के वाहक हैं। उनका जीवन हमारे पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम का संचालन बी.एड की विभाग अध्यक्ष डा.पूनम तेवतिया ने किया,कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा.जफर वशी, चीफ प्रोक्टर गुरु मेहर खरे, सारिका गर्ग, हरेंद्र सिंह, शैंकी त्यागी, गौतम, विकास मोहन, मिथुन कुमार, शाकिर अली, वसीम, राजकुमार वर्मा, डा.सरफराज आलम, अश्वनी मिश्रा, अनुज चौहान, निखिल गुप्ता, रवि कुमार, अंकित कुमार, निखिल राणा, रिंकेश कुमार, मोनिका शर्मा, रुचि शर्मा, कविता, ममता, इरम राजपूत, नाहिद, कंचन, शगुन, गीता उपाध्याय अन्य उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...

-
मेरठ 31 जुलाई (CY न्यूज) विकास एंनक्लेव कालोनी रोहटा रोड पर शिव मंदिर परिसर में आंवला, हारसिंगार, गिलोय, तुलसी, ऐलोवेरा आदि औषधीय पौधे रोपित...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
No comments:
Post a Comment