मेरठ 17 अक्टूबर (चमकता युग) सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-3 के तहत “महिलाओं की सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण” का आयोजन महिला सशक्तिकरण कमेटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में आयोजन डा.सारिका त्यागी द्वारा किया गया। डा.सारिका त्यागी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नारी सशक्तिकरण व नारी सुरक्षा हेतु विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है। उन्होनें कहा कि हमारे देश की संस्कृति में नारी को हमेशा सम्मान दिया गया है। अत: हम सभी को नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए,तथा उनकों सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना है। भारत वर्ष में महिलाएं व बालिकाएं अपने आप को सुरक्षा महशूस करें यही मिशन का मुख्य उद्धेश्य है। यद्दपि हमारा संविधान महिला व पुरूष दोनो को बराबर शक्ति प्रदान करता है,परन्तु फिर भी पुरूषो के मुकाबले महिलाओं का प्रतिशत कम है। अत:आज के दिन हम सभी शपथ लेते हैं कि नारी सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा हेतु एकजूट होकर उनकी सम्मान की रक्षा के लिये कार्य करेगें। मिशन शक्ति के शपथ समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.अंजलि खरे (अध्यक्षा),व डा. अंशुल त्रिवेदी (सचिव) ने सभी से अपील की कि इस शपथ को आत्मसात करें,तथा प्रत्येक क्षण याद रखें। तभी महिलाएं सुरक्षित हो सकेंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...
No comments:
Post a Comment