Monday, 11 October 2021

वार्ड नं.44 के लोगों को खुद उठाना पड़ रहा है नाली का कचरा।



मेरठ 11 अक्टूबर (चमकता युग) वार्ड नं.44 में कुछ दिन पहले नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई की गई। जिसके बाद नालियों का कूड़ा वहीं सड़क पर छोड़ कर चले गए जिस वजह से वहां गंदगी फैली हुई है और उस पर मच्छर मंडरा रहे हैं। जिस कारण डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों का उत्पन्न होना घातक साबित हो सकता है। वही भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश सचिव प्रशासनिक कार्य प्रभारी युवा सेवा समिति राजकुमार ने बताया है कि नगर निगम आधे अधूरे काम करके जा रही है नालियों कूड़ा निकाल तो लिया परंतु उसे लेकर नहीं गए। यहां के दुकानदार और मकान मालिकों को कचरा खुद उठाना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारी गूंगे और बहरे हो गए हैं सूचना देने के लिए फोन किया जाता तो कोई फोन नहीं उठाता। राजकुमार का कहना है नगर निगम ऐसी लापरवाही कब तक करता रहेगा। या नगर निगम किसी बड़ी बीमारी के उत्पन्न होने का इंतजार कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...