मोदीनगर 12 अक्टूबर (चमकता युग) प्रियंका गांधी वाड्रा के आदेश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देश पर गांव-गांव कांग्रेस घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत गांव सारा में डोर टू डोर कांग्रेस का प्रचार किया गया। इस अवसर पर बृजेश शर्मा को गांव सारा का कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति भोजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी,ओ.बी.सी के महासचिव चांदवीर चौधरी,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय शर्मा,मनोज शर्मा,सतीश त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment