मेरठ 11 अक्टूबर (चमकता युग) रिठानी मण्डल भाजयुमो की प्रथम परिचय बैठक का आयोजन मंगलम भवन शताब्दी नगर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना,मेरठ महानगर युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा मेरठ, महानगर युवा मोर्चा के महामंत्री पीयूष शर्मा के नेतृत्व में की गई। बैठक की अध्यक्षता रिठानी मण्डल युवा मोर्चा के अध्यक्ष आयुष कौशिक ने की। जिसमें भाजपा रिठानी मण्डल के अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित,रिठानी मण्डल के नवनियुक्त प्रभारी एंव महानगर कार्यकारणी सदस्य नितिन उपाध्याय,महानगर कार्यकारणी सदस्य अभिषेक राणा एंव रिठानी मण्डल युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी,कार्यकारणी सदस्य एंव भारी संख्या में रिठानी मण्डल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्य योजनाओ पर भी चर्चा रही। रिठानी मण्डल युवा मोर्चा की ओर से मेरठ महानगर के अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा का धन्यवाद व आभार की उन्होंने हम सभी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया।
No comments:
Post a Comment