मेरठ 01अक्टूबर (चमकता युग) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलशाद अहमद को दोबारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रदेश भर के हर जिले से कार्यकर्ताओं ने फोन द्वारा महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर पगड़ी पहनाकर शॉल उड़ा कर सम्मानित किया। वह एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर दिलशाद अहमद ने प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया और संगठन का धन्यवाद किया। मालूम हो कि दिलशाद अहमद काफी अरसे से पार्टी की निरंतर सेवा कर रहे हैं 2000 से महानगर कार्यकारिणी के रूप में या मोर्चा के महानगर महामंत्री या महानगर अध्यक्ष के रूप में निरंतर 2018 से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व विभिन्न जिलों के प्रभारियों के रूप में निष्ठा पूर्वक पार्टी की जन कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। पार्टी ने उन्हें दोबारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाकर उनकी वफादारी का इनाम दिया है। दिलशाद ने कहा है कि भाजपा सभी वर्गों के हित मे सुरक्षित है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है उन्होंने यह भी बताया के तमाम वर्गों के लिए गरीबों के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार ने गरीबों के हित में जनकल्याण योजनाएं चला रखी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...

No comments:
Post a Comment