CY न्यूज़
▼
Friday, 8 October 2021
तमंचे और लूट के मोबाइल के साथ दो आरोपी दबोचे
मेरठ 08 अक्टूबर (चमकता युग) दौराला पुलिस ने बुधवार रात हाईवे पर चेकिंग के दौरान तमंचे व लूट के मोबाइल सहित दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर दौराला नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बुधवार रात गश्त के दौरान सकौती बाजार में पुलिस को देख एक युवक ने दौड़ लगा दी। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा मिला। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सकौती की मिल बाजार कॉलोनी निवासी सचिन बताया है। वहीं बुधवार देर रात हाईवे पर सकौती पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने लूट के मोबाइल और पर्स सहित सोनीपत के थाना कुंडाला के गांव वाजिद संगोली निवासी धीरज को दबोच लिया।
No comments:
Post a Comment