बुलदंशहर के गांव वसुंधरा थाना औरंगाबाद निवासी शीतल (26) की शादी सात माह पूर्व फरीदपुर गांव में हुई थी। देर रात शीतल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस तुरंत गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वालों ने शीतल के आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही शीतल के परिजन गुरुवार सुबह थाने पहुंचे। उन्होंने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उन्होंने शीतल की गला दबाकर हत्या कर दी। शीतल के भाई राजा ने पति धर्मसिंह, सास मंजू, जेठ मोनू व जेठानी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार दर्ज इन चारों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। उधर, घटना के बाद से ही शीतल के ससुराल वाले घर से फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दे रही थी।
No comments:
Post a Comment