Saturday, 23 October 2021

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित।

 

मेरठ 23 अक्टूबर (चमकता युग) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 फ्री वैक्सीनेशन के 100 करोड़ देशवासियों को टीका लगाने के उपलक्ष में कोरोना योद्धाओं को जिन्होने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान की है। और अपनी जान की परवाह न करते हुए भी देशवासियों की विभिन्न क्षेत्रों में सेवा की है। उसमें प्रमुखता पर कोविड-टीकाकरण डॉक्टर्स,सफाई कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों में जिन्होंने इस आपदा में भूमिका निभाई है। उन योद्धाओं को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सरदार पटेल इंटर कॉलेज के वैक्सीनेशन सेंटर में आयोजित हुआ,जिसमें डॉक्टर्स को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेई और महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंजुम निजामी,मोहित गोयल मौजूद रहे। यहां डा.नम्रता,डा.बाबर अली,डा.इमरान,जीत सिंह,अमरदीप,प्रीति सोनी,रितु,सुनीता शर्मा,सूरज,सुनील,अमित,कांता,अमरदीप,नितिन शर्मा,करुणा वर्मा आदि रहें। कार्यक्रम में मोहम्मद शादाब,जीशान गाजी,शम्मी राणा,शाहबुद्दीन अंसारी,इरशाद अंसारी,बाबर अब्बासी,सरफराज अंसारी एडवोकेट आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...