Saturday, 23 October 2021

किसान चौपाल में कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा।


ग्राम पंचायत पहाड़ी हनुमान मंदिर कमें किसान चौपाल का आयोजन।

चित्रकूट  23 अक्टूबर (चमकता युग) भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान चौपाल मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय के नेतृत्व में पहाड़ी ग्राम पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय द्वारा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसान हित में काम कर रही है। तीन कृषि कानून को लेकर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने में जुटी है। पहाड़ी ब्लाक के पहाड़ी ग्राम पंचायत में हनुमान मंदिर पर मंडल महामंत्री कृष्णकांत पांडेय सरकार की नीतियों को स्पष्ट करते हुए विकास के बारे में चर्चा की। मंडल मीडिया प्रभारी पहाड़ी दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा इंटरनेट मीडिया से जुड़े तथा लोगों से पार्टी के प्रति निष्ठाभाव से काम करने की अपील की। पहाड़ी में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष विनोद पांडे,किसान मोर्चा के जिला मंत्री रामबाबू सिंह,मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे,मंडल महामंत्री कृष्णकांत पांडे,मंडल मीडिया प्रभारी पहाड़ी दिनेश सिंह कुशवाहा,पहाड़ी के सम्मानित नागरिक और किसान विजय बहादुर सिंह,कमलेश कुशवाहा,राम साहू वादे कुशवाहा आदि किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...