गांव सिखेड़ा एम.पी में रविंद्र त्यागी बनाए गए कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष।
मोदीनगर 14 अक्टूबर (चमकता युग) सिखेड़ा गांव में गांव-गांव कांग्रेस घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत कांग्रेस की एक मीटिंग रविंद्र त्यागी के आवास पर हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रविंद्र त्यागी को गांव कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर ब्लाक भोजपुर कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने उनकी नियुक्ति करते हुए उनसे आशा और उम्मीद जताई कि आप आने वाले समय में प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत कर भारतीय जनता पार्टी की किसान दलित गरीब विरोधी मजदूर विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर नियुक्ति पत्र सोते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान विभाग के महासचिव सुनील शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी,ओ.बी.सी के सचिव चांदवीर चौधरी,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल के उपाध्यक्ष पंडित सुरेश दोसा,विनोद सैनी,आलोक त्यागी, जिग्नेश त्यागी,राज किशोर त्यागी,जिग्नेश त्यागी,सुनील त्यागी,सुधीर त्यागी,राम अवतार त्यागी,अनिल त्यागी,मुकेश त्यागी,सूर्यकांत त्यागी,गजराज सिंह सैनी,राजवीर सैनी,वीरेश त्यागी,ब्रज कुमार त्यागी,अनिल सैनी,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment