मोदीनगर 14 अक्टूबर (चमकता युग) विधायक डा.मंजू शिवाच के नेतृत्व में आयोजित शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वयं विधायक द्वारा सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। जीवन अस्पताल के चिकित्सक डा.गुलजार,डा.उर्वशी, डा.नंदलाल एवं उनकी टीम में शामिल पूनम,काजल,रूबी,पवन, अंकित,पंकज आदि ने मरीजों के रक्तचाप,मधुमेह,वायरल बुखार के अलावा सामान्य रोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। विधायक मंजू शिवाच ने कहा कि जीवन अस्पताल समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित कर मानवता की सेवा कर रहा है और मानवता का यह कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा तथा साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दर्जनों गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दवाइयां एवं पोषण किट का वितरण किया। विधायक ने ग्राम वासियों को बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण बढ़ रहे संचारी रोगों से बचाव के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण रूप से साफ सफाई करवाने तथा तालाबों आदि में मच्छर आदि ना पनपने के लिए दवाइयां डालने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्राम वासियों से अपील की कि बुखार आदि होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश पूर्व प्रधान राजेंद्र,साधना शर्मा अन्य आदि लोग उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment