Saturday, 30 October 2021

राम कृष्ण इंटर कॉलेज में हुआ निबन्ध प्रतियोगिता।

मेरठ 30 अक्टूबर (चमकता युग) राम कृष्ण इंटर कॉलेज बड़कली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती एवं आइरन लेडी इंदिरा गाँधी के शहादत दिवस के पूर्व दिवस पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे निबन्ध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में निशा गुप्ता पहला एवं साक्षी सोम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अनामिका ने पहला एवं सुहाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच की छात्रा राधिका सांत्वना पुरुस्कार के लिए चुनी गयी। सभी को पुरुस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था उप प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा के द्वारा की गयी।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...