Sunday, 31 October 2021

शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाई प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर किये श्रद्वासुमन अर्पित।

 

मोदीनगर 31 अक्टूबर (चमकता युग) शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न आयरन लेडी भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय कपड़ा मिल, मेरठ रोड़ स्थित इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर व सीकरी रोड़ स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर श्रद्वासुमन अर्पित कियें। इस अवसर पर शहर कॉग्रेस कमेटी मोदीनगर के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न, आयरन लेडी इंदिरा गाँधी जी की 37वीं पुण्यतिथि तथा भारत के प्रथम गृहमंत्री व   उपप्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए व उन्हें याद किया तथा उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा ‘‘ आज, स्वतंत्रता के समय कई रियासतों में बँटे भारत को अपनी प्रखर समझ और अद्वितीय कूटनीति से एक सूत्र में पिरोने वाले प्रथम गृहमंत्री, लौह-पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है तथा आज विश्व-पटल पर भारत को एक सशक्त देश के रूप में प्रतिष्ठित करने वाली, अपने अनेक साहसिक फैसलों के लिए प्रसिद्ध, लौह-महिला, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि भी है। हमें इन दोनों के आदर्शों पर चलते हुए देश की सेवा में अपने आप को सदैव अर्पित रखना चाहिए। आशीष शर्मा ने कहा कि इंदिरा नें अपने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे और शत्रु को भारत के शौर्य का परिचय करवाया था। साथ ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर आम जनमानस के लिए बैंकों के दरवाजे खोलें थे और भी बहुत से कार्य किये जिनका असर भारत के विकास पर बहुत ही दूरदर्शी एवं स्वर्णिम होगा। इंदिरा गांधी के बलिदान की बदौलत ही आज हमारा देश खड़ा है उन्होंने अपनी कुर्बानी देकर इस देश की एकता और आपसी भाई चारे को लहू से सींचा है। इस अवसर श्रद्वासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से इंटक प्रदेश प्रवक्ता सुरेश कुमार शर्मा, सुनील शर्मा प्रदेश महासचिव पश्चिम किसान विभाग, शहर उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, शहर महासचिव नंदकिशोर शर्मा, शहर सचिव ममता शर्मा,निर्मल पाल, अंकित चौधरी , सत्यवीर त्यागी, रोहित सिंह सेवादल अध्यक्ष, आकाश वर्मा, रामप्रवेश शर्मा,  सुरेश शर्मा, एस.वी. सिंह, रमेश शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मोहन लाल शर्मा सहित कांग्रेसी मौजूद रहें।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...