CY न्यूज़

Monday, 18 October 2021

जिला कारागार गाजियाबाद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन:गौरव दयाल

गाजियाबाद 18 अक्टूबर (चमकता युग) राष्‍ट्रीय विधि‍क सेवा प्राधिकरण व राज्‍य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्‍सव कार्यक्रम के अन्‍तर्गत 02 अक्तूबर से 14 नवम्बर तक (NALSA/SALSA) द्वारा आयोजित अभियान के तहत जनपद न्‍यायाधीश एवं अघ्‍यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेन्‍द्र कुमार सिन्‍हा के सरंक्षण एवं अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले प्रभारी सचिव कमल सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 18 अक्तूबर को जिला कारागार गाजियाबाद में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कारागार के अधिकारीगणों तथा पैनल अधिवक्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

No comments:

Post a Comment