मेरठ 18 अक्टूबर (चमकता युग) गढ़ रोड स्थित न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया गया की 19 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे से नवीनतम तकनीकी द्वारा स्तन की गाठों को बिना चीरे का निशान आये कैसे निकाला जाए इसका सजीव शल्य कार्यशाला का आयोजन न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में कर रहे हैं। यह कार्यशाला ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से डा.सुधि अग्रवाल कम्बोज,विभागाध्यक्ष स्तन तथा एन्डोक्रीन,सर्जरी,न्यूटिमा हॉस्पिटल गढ रोड के सौजन्य से की जा रही है। इसमें डा.रोहन खण्डेलवाल सी.के बिरला अस्पताल,गुरुग्राम मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यशाला में न केवल पश्चिम उत्तर प्रदेश अवितु देश, विदेश के कई अन्य गणमान्य चिकित्सक भी भाग लेंगे, कार्यशाला के पश्चात कैंसर मरीजों की सेवा में संलग्न ब्रैस्ट केंसर केयर नर्सेज को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डा.रोहित कम्बोज,डा.संदीप कुमार गर्ग,डा.प्रियांक गर्ग,कैप्टन राजीव रस्तोगी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment