बुढ़ाना 21 अक्टूबर (चमकता युग) समाजवादी पार्टी की ओर से वेस्ट यूपी में विशेष फोकस किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तपते सियासी पारे को और गर्माने की तैयारी है। 11 नवंबर को बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में पार्टी की ओर से महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने 16 दिग्गजों का संयोजक मंडल बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम की ओर से पत्र जारी कर सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। संयोजक मंडल में शामिल जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि उनके अलावा राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप, एमएलसी डॉ़ राजपाल कश्यप, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुधाकर कश्यप के अलावा उदयवीर कश्यप, मांगेराम कश्यप, बीके कश्यप, विनयपाल, सत्यवीर प्रजापति, श्यामलाल बच्ची सैनी, इंजीनियर बृजेश कुमार विश्वकर्मा, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, शामली के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सहारनपुर के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन को संयोजक मंडल में शामिल किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment