Friday, 8 October 2021

फरीदपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या


मेरठ 08 अक्टूबर (चमकता युग) फरीदपुर गांव में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। विवाहता का शव देर रात कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।

बुलदंशहर के गांव वसुंधरा थाना औरंगाबाद निवासी शीतल (26) की शादी सात माह पूर्व फरीदपुर गांव में हुई थी। देर रात शीतल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस तुरंत गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वालों ने शीतल के आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही शीतल के परिजन गुरुवार सुबह थाने पहुंचे। उन्होंने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उन्होंने शीतल की गला दबाकर हत्या कर दी। शीतल के भाई राजा ने पति धर्मसिंह, सास मंजू, जेठ मोनू व जेठानी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार दर्ज इन चारों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। उधर, घटना के बाद से ही शीतल के ससुराल वाले घर से फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दे रही थी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...