फफूंद/औरैया 27 अक्टूबर (चमकता युग) दीपावली पर्व के मद्देनजर रखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ने थाना परिसर में पीस कमेटी के सदस्यों की बैठक की। बैठक में आपसी सौहार्द व शांति का पाठ पढ़ाया गया। फफूंद थाना परिसर में दीपावली पर्व को शांति पूर्व ढंग से मानने के लिए पीस कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी व संचालन उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने की। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गांव-गांव से आए लोगो की बात सुनी। थाना निरीक्षक ने कहा की पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कस्बे के लोगो से त्यौहार में शांति बनाए रखने की अपील की है। त्यौहार में अशांति फैलाने वालों को बक्सा नही जायेगा। कस्बे से आए पूर्व प्रधानाचार्य कुदरत उल्ला ख़ां ने कहा की इस कस्बे में सभी धर्माे के लोग एक दूसरे के पर्व को आपसी भाई चारे से साथ मिलकर मानते है व सभी समुदायों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते है। किसी में किसी की प्रति आपसी मन मुटाव नहीं है। इस अवसर पर तमाम लोगो ने अपने विचार रखे इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य कुदरत उल्ला खां,सुरेश चंद्र अवस्थी,मानवेंद्र पोरवाल,पूर्व चेयरमैन इजहार अहमद,भाजपा नेत्री कंचन श्रीवास्तव,सुनील कुमार ,सुरेश चंद्र अद्दा ( बाबा),सभासद राजेश तिवारी,रामकिशोर,गोपाल कृष्ण मिश्रा,उप निरीक्षक,धर्मवीर सिंह,सुखराम,विकास त्रिपाठी,कांस्टेबल रोहित कुमार, हेड कांस्टेबिल सुनील कुमार,जगदीश चंद्र सहित थाना पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment