मोदीनगर 22 अक्टूबर (चमकता युग) विधायक मोदीनगर डा.मंजू शिवाच ने ब्लाक भोजपुर में गाजियाबाद जिले के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी शंखधर,ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह,बी.डी.ओ भोजपुर एवं डा.नीरज के साथ क्षेत्र में बढ़ रही संचारी रोग के संबंध में एक आवश्यक बैठक की। इस बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों ने अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और बताया कि ग्रामों एवं शहर में बरसात होने के कारण मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक मात्रा में हो गया है जिसके कारण संचारी रोग के फैलने में तेजी आई है। जिसके लिए ग्राम एवं शहर में सफाई व्यवस्था में विशेष जोर दिया जाए एवं मच्छरों से बचाव के लिए दवाइयों का छिड़काव निरंतर रूप से तथा नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग किया जाए। जिससे रोग फैलाने वाले मच्छर समाप्त किए जा सके। इसके लिए विधायक डा.मंजू शिवाच ने ब्लॉक स्तर से इस कार्य को अति शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment