मोदीनगर 22 अक्टूबर (चमकता युग) गत 6 अक्टूबर को भोजपुर थाने के एक दरोगा द्वारा भाजपा के बूथ अध्यक्ष अनुज कुमार को लात मारने एवं कई लोगों के साथ मारपीट व गाली गलौच करने की घटना का संज्ञान लेते हुए पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज त्यागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भोजपुर थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस घटना की शिकायत एस.एस.पी गाजियाबाद और जन प्रतिनिधिओं को भी की जा चुकी है परंतु इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई और वह दरोगा आज भी थाने में तैनात है। इस मामले की जानकारी दो दिन पहले ही नीरज त्यागी को मिली और उन्होंने तुरंत एस.ओ भोजपुर प्रभात दीक्षित को फोन मिला कर मामले का संज्ञान लिया और घटना की सारी जानकारी जुटाकर अगले दिन ही थाने पहुंचकर जोरदार विरोध करते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्ता का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीरज त्यागी ने एस.ओ को वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए कहा कि ऐसे पुलिसवालों की वजह से पूरा थाना और पुलिस विभाग बदनाम होता है,उन्होंने इस दरोगा को तुरंत थाने से हटाकर उसकी बर्खास्तगी की मांग की,अन्यथा की स्थिति में इस पूरे प्रकरण को उत्तरप्रदेश शासन तक पहुँचाने की चेतावनी भी दी। एस.ओ भोजपुर ने मामला शान्त कराने के लिए सी.ओ मोदीनगर से नीरज त्यागी की बात भी कराई। उनके साथ जिला मंत्री भाजपा आशीष त्यागी,जिला महामंत्री किसान मोर्चा पारुल त्यागी,भोजपुर मंडल अध्यक्ष नीटू चौधरी,मंडल उपाध्यक्ष विशेष त्यागी,शेखर त्यागी तालहेता,आशु,भगत सिंह अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पीड़ित पक्ष के लोग मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment