मोदीनगर 26 अक्टूबर (चमकता युग) विकास खंड भोजपुर के द्वारा एक दिवसीय खेल प्रतियोगता का आयोजन गांधी स्टेडियम मोदीनगर में हुआ। ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह व मोदीनगर विधायिका डा.मंजू शिवाच बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। फिर सभी खेलो में सभी प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि खेल से स्वस्थ व स्वच्छ शरीर का निर्माण होता है सभी युवाओं को खेल के जरिए अपने देश व अपने माता पिता का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहिए और सभी खेलो में भागीदारी करनी चाहिए। सभी ने सभी खेलो में बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया। और सभी खेलो में बालिकाओं की भागेदारी रही। सुचेता सिंह द्वारा कन्याओं को प्रोत्साहित करने का बदलाव कार्यक्रम में देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को खेल के प्रति ऐसा लगाव देख सुचेता सिंह की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इस मौके पर सौरभ (वी.आई ),नितेश तोमर (बी.ओ), दीक्षा शर्मा,गुलशन त्यागी क्षेत्र पंचायत सदस्य,शिवम सैंन आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment