Tuesday, 19 October 2021

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र पुलिस लाइन में अभियान का किया शुभारंभ।


ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने किया अभियान का आगाज।

मेरठ 19 अक्टूबर (चमकता युग) जनपद में मंगलवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। शहर में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र पुलिस लाइन में अभियान का श्रीगणेश किया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गयी,जो विभिन्न स्थानों से होती हुई पुलिस लाइन पर समाप्त हुई। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने के बाद सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा देश से अभी कोरोना गया नहीं है। इसलिए अभी हमें सर्तक रहना है। सोशल डिस्टेंस व मास्क को अभी नहीं छोडऩा है। उन्होंने कहा इस मौसम में बीमारियों को प्रकोप ज्यादा होता है। इन्हीं से बचाव के मकसद से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान मेरठ समेत पूरे प्रदेश में आरंभ किया गया है। जिससे लोगों को बीमारियेां से बचाने के लिये जागरूक किया जा सके। उन्होंने शहर की जनता से अपील की कि बदलते मौसम में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अगर घर के अंदर कोई सदस्य किसी बीमारी से ग्रसित है तो स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सूचित करें। इसी में हम सबकी भलाई है। नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र पुलिस लाइन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.अंकुर त्यागी ने बताया विशेष अभियान में संचारी रोगों से बचाव के अलावा आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को भी चिन्हित कर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत ऐसे परिवार चिन्हित किए जाएंगे जिन्हें परिवार नियोजन कार्यक्रम अपनाने की ज्यादा जरूरत है। ऐसे दंपति की काउंसलिंग कर उन्हें परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। खासकर तीन से अधिक बच्चों वाले दंपति को परिवार नियोजन के स्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।पार्षद ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्र नगर में पार्षद राकेश शर्मा एंव प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.ऋचा गुप्ता ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर डा.ऋचा गुप्ता ने बताया अभियान 17 नवम्बर तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान संचारी रोग नियंत्रण के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ साथ नवविवाहित दंपति और एक वर्ष से छोटे बच्चे के माता-पिता को तीन वर्ष का सुरक्षित अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया परिवार नियोजन से संबंधित सभी सेवाएं हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध रहती हैं। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र और देहात में वाहनों से माइक के जरिए पूरे माह लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं जिले के ब्लॉक में स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनप्रतिनिधियों ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक तालियान,जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश,अर्पितसिंह,नदीम, सुनीत,संजीव,अनित  जैन,कृष्णवीर सिंह,मनीषा, चंचल,लीला शुक्ला आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...