Friday, 1 October 2021

सुभारती मेडिकल कॉलिज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन।



मेरठ 01 अक्टूबर (चमकता युग) सुभारती मेडिकल कालिज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम द प्लेक्सस 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसमे कला,संस्कृति,पाक कला और भारतीय सभ्यता की आलोकिक झांकिया प्रस्तुत की जा रही है।

इस आयोजन के मुख्य संरक्षक संस्थापक डा.अतुल कृष्ण,सी.ई.ओ डा.शल्या राज,  सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा.कृष्णा मूर्ति, विश्वविद्यालय के कुलपति डा.वी. पी.सिंह,सुभारती मेडिकल कालिज के प्राचार्य डा.ए.के. श्रीवास्तव रहे। संस्कृति समिति की अध्यक्षा डा.सुरभि गुप्ता एवं सलाहकार डा.राहुल बंसल व डा. सत्यम खरे रहे। संस्कृति समिति की सदस्य डा.अनुराधा दवे,डा.छवि किरण गुप्ता,डा.अभिषेक संगल,डा.हिना कौसर,डा.अर्चिता तिवारी,डा.अंशुल विश्नोई,डा. अभिषेक कुमार,डा.सोनल सिंह व अर्जुन बिस्ट रहे। कार्यक्रम के प्रथम दिन सुभारती परिसर मे संस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। इस मेल मे विभिन्न प्रकार के लगभग 20 से 25 स्टाल लगाए गये जिसमे आधुनिक व परम्परागत शैली के अग्नि रहित खाद्य पदार्थो की प्रदर्शनी लगाई गई तथा दर्शको ने चटपटे स्वादिष्ट पकवानो का लुत्फ लिया। इसी के साथ आई मैकअप,नेल आर्ट,बेस्ट आउट आफ वेस्ट,फेस पेन्टिंग,अम्ब्रेला डेकोरेशन,ग्राफटी,फोटो बूथ, महेंदी,पांट डेकोरेशन टी शर्ट डिजाइन,माकटेल मेकिगं,कुकिंग विद आउट फायर,नुक्कड नाटक जेसी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमे बडी संख्या मे छात्र छात्राओ ने भाग लिया। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर मे लगभग 200 लोगो ने नामांकन कराया तथा पचास लोगो ने रक्त दान किया। संस्कृति मेले में सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने चिकित्सको,शिक्षको,परास्नातक एवं स्नातक छात्र छात्राओ को 

कला कृति,पाक कला की भरपूर प्रशंसा की। प्राचार्य डा.ए.के. श्रीवास्तव,डा. कृष्णा मूर्ति,डा. आकांक्षा सिंह व अवनि कमल आदि ने भी संस्कृतिक मेले का भ्रमण किया। छात्रों मे जीनत सरवर,पर्ल सहानी,कुलदीप उपाध्याय,गौरव सिंह,आशना सिंह,एकांश सिंह,अंकित उपाध्याय प्रतीक कुमार प्रगति शर्मा,अंश चौधरी,प्रज्ञा राजपूत, वान्या गुप्ता,निखिल बंसल,देवेश यादव,काम्या चौधरी,मनीश कुमार,कार्तिकेय अरोडा का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...